logo

झारखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिलाष साहू और अमरेंद्र सिंह पार्टी से निलंबित, जानिए वजह

cng4.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इरबा सड़क जाम के दौरान वायरल हुए वीडियो मामले में दो नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश अनुशासन समिति की सुनवाई के बाद लिए गए निर्णय के आधार पर दोनों नेताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस के संगठन एवं प्रशिक्षण के महासचिव सुनीत शर्मा की ओर से 29 अगस्त 2026 को जारी पत्र में कार्रवाई की जानकारी दी गई है। पत्र के मुताबिक, इरबा सड़क जाम के दौरान वीडियो वायरल होने के मामले में अनुशासन समिति ने सुनवाई की थी। सुनवाई के बाद प्राप्त निर्णय के आधार पर दोनों नेताओं के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

उपाध्यक्ष अभिलाष साहू और को-ऑर्डिनेटर अमरेंद्र सिंह निलंबित

जिन नेताओं पर कार्रवाई हुई है, उनमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अभिलाष साहू और को-ऑर्डिनेटर अमरेंद्र सिंह शामिल हैं। दोनों को अगले आदेश तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस ने साफ किया है कि निलंबन का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। कार्रवाई की सूचना पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश अनुशासन समिति और संबंधित पदाधिकारियों को भी भेजी गई है। इरबा सड़क जाम और उससे जुड़े वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस के भीतर अनुशासनात्मक कार्रवाई से पार्टी ने कड़ा संदेश दिया है। माना जा रहा है कि सार्वजनिक तौर पर पार्टी की छवि प्रभावित करने वाली गतिविधियों को लेकर प्रदेश नेतृत्व अब सख्त रुख अपना रहा है।

Tags - JharkhandCongress AbhilashSahu AmarendraSingh CongressAction JharkhandPolitics