logo

जल, जंगल और जमीन को समर्पित है बजट, झारखंड की अर्थव्यवस्था भी सुधरी- राजेश ठाकुर

a469.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने विधानसभा में आज पेश बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ने आज विधानसभा में जल, जंगल और जमीन की चेतना से संवेदित बजट वर्ष 2024-25 का राज्य की जनता को समर्पित की है। राजेश ठाकुर ने कहा कि यह बजट अन्नदाता किसानों को कर्ज से राहत दिलाने और गरीबों को सिर ढकने के लिए अबुआ आवास योजना झारखंड का सराहनीय बजट है, जिसमें वित्तीय सूझबूझ की झलक साफ दिखाई देती है। बजट न सिर्फ सरकार के वित्तीय घाटा को कम करने में सफल है, अपितु अपने राजस्व सरप्लस से पूंजीगत खर्चों का भी वित्त पोषण कर पा रहा है। यह बजट किसानों, मजदूरों, छात्रों और महिलाओं सभी क्षेत्रों वर्गों का विशेष ख्याल रखा गया है। 

गठबंधन सरकार ने लाभकारी योजनायें शुरू की
राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड में गठबंधन सरकार ने कई ऐसी लाभकारी योजनाएं की शुरुआत की जैसे-कृषि ऋण माफी योजना, सुखाड़ राहत , मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मरांग गोन्के जयपाल सिंह मुण्डा, प्रदेशीय छात्रवृति योजना, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, सावित्रि वाई फूले किशोरी समृद्धि योजना , मुख्यमंत्री मेघा छात्रवृत्ति योजना, छात्रवृति शिक्षा प्रोत्साहन योजना, गंभीर बिमारी उपचार योजना, धोती-लूंगी, साडी योजना, अबुआ आवास योजना आदि शामिल है। साथ ही मैट्रिक छात्रवृत्ति राशि में लगभग तीन गुणा बृद्धि की गई।

 

कल्याणकारी योजनाओं से राज्य की अर्थव्यवस्था सुधरी
प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि गठबंधन सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के फलस्वरूप राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है। झारखंड की साक्षारता दर में 07 फिसदी की बढ़ोतरी हुई। यह बजट आने वाले दिनों में मिल का पत्थर साबित होगा। 

किसानों को राहत देने वाला है चंपाई सरकार का बजट
प्रदेश मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि 01 लाख, 28 हजार, 09 सौ करोड का बजट पेश किया गया। किसानों के लिए बड़ी राहत देते हुए कर्ज माफी को अब 50 हजार से बढ़ाकर 2 लाख कर दिया गया है। गठबंधन की सरकार किसानों की राहत देने का काम कर रही है वहीं केन्द्र की तानाशाह सरकार किसानों पर गोलियां चला रही है।