logo

Ranchi : झारखंड कांग्रेस ने महंगाई पर की चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष सहित शीर्ष नेताओं ने केंद्र पर बोला हमला

A58.jpg

रांची: 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग द्वारा महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश ओबीसी विभाग के चेयरमैन अभिलाष साहू एवं संचालन प्रदेश प्रवक्ता परवेज आलम वाह धन्यवाद ज्ञापन सुमित साहू ने किया। इस कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव मुख्य अतिथि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर अतिथि सहित आलमगीर आलम (मंत्री झारखंड सरकार) पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय विधायक प्रदीप यादव झारखंड ओबीसी के प्रभारी  राजकुमारी देवी सह प्रभारी जितेंद्र कुमार मंडल महिला कांग्रेस का अध्यक्ष गुंजन सिंह रविंदर सिंह शामिल हुए। केंद्र पर जमकर हमला बोला।

 

महंगाई से पूरा देश जूझ रहा है! 
सभा को संबोधित करते हुए ओबीसी के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव जी ने कहा कि महंगाई से पूरा देश जूझ रहा है गरीब महंगाई से परेशान है। नौजवान बेरोजगारी से परेशान हैं। किसान परेशान हैं। महिलाएं भी महंगाई से परेशान है। इतनी महंगाई आजादी के बाद आज तक नहीं हुई जितना भाजपा के मोदी सरकार ने इन 8 सालों में कर दिया है। देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि विदेश नीति भी ठीक नहीं है ऐसे समय में ओबीसी विभाग झारखंड को मजबूती के साथ आम जनता को बताना पड़ेगा। संगठन के पदाधिकारियों को और कार्यकर्ताओं को गांव और मोहल्ले में जाकर छोटी-छोटी सभा कर आम जनता को मोदी सरकार बढ़ती महंगाई के बारे में लोगों को बताना चाहिए।

बूथ स्तर तक पहुंचाएं महंगाई का मुद्दा!
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के सभी पदाधिकारी व जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि आप लोग संगठन को बूथ स्तर पर ले जाएं। बहुत सारे ओबीसी जातियां हैं। सभी जातियों को कांग्रेस ओबीसी संगठन के साथ जोड़कर झारखंड को कांग्रेस के हाथों को मजबूत करें। कैप्टन अजय यादव ने कहा कि आगामी 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की रैली और प्रदर्शन है। इस कार्यक्रम में झारखंड ओबीसी विभाग से ज्यादा से ज्यादा साथियों को शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बना कर 2024 में  राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है और तानाशाह सरकार मोदी को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि ओबीसी जातियों के हक और अधिकार की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे। झारखंड में भी ओबीसी जाति को 27% आरक्षण देने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

 

देश में महंगाई पूरे चरम पर पहुंच गई! 
प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आज देश में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल-डीजल से लेकर खाने-पीने के समानों का दाम आसमान छू रहा है। केंद्र में बैठी मोदी सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है। मोदी सरकार गूंगी और बहरी हो गई है। मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी संगठनों के साथ-साथ ओबीसी संगठन भी को मजबूत करना आवश्यक है। झारखंड में कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में ओबीसी जातियों को 27% आरक्षण देने की घोषणा की थी। हमोग गंभीर है। मुख्यमंत्री से बात हुई है। जल्द ही झारखंड में 27 परसेंट आरक्षण की घोषणा की  जा सकती है। आगामी 4 तारीख को दिल्ली में होने वाली रैली में ओबीसी विभाग के साथियों को ज्यादा से ज्यादा तादाद में शामिल होकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। 

सड़क से सदन तक आवाज बुलंद होगी!
मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज बुलंद करेगी। हमारा संगठन गांव-गांव में जाकर लोगों को मोदी सरकार के गलत नीतियों को उजागर करेगी और देश की जनता को बताएगी। 8 साल से देश गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान  और महिलाएं सब परेशान हैं। कांग्रेस पार्टी का यह कर्तव्य बनता है कि देश के जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। ओबीसी विभाग संगठन को और मजबूत करें। पिछड़ी जातियों के साथ न्याय होगा और झारखंड में उनको पूरा हक और अधिकार मिलेगा।

जनहित की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस पार्टी
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही ऐसा संगठन है जो मोदी सरकार से आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है। लोग परेशान हैं। जनता के साथ जुड़कर जनता के दुख दर्द को समझते हुए मोदी सरकार के खिलाफ जन आंदोलन करना होगा। इसके लिए ओबीसी विभाग को मजबूत करने की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी के साथ साथ ओबीसी विभाग को भी मजबूती के साथ मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन करना चाहिए। तभी न्याय होगा।