logo

दिल्ली में झारखंड कांग्रेस की बैठक, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन

्हततग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव वेणुगोपाल की अध्यक्षता में झारखंड में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में केसी वेणुगोपाल ने झारखंड कांग्रेस के नेताओं के साथ आने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया। बैठक में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने राज्य के वर्तमान राजनीतिक स्थिति और संगठन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी केसी वेणुगोपाल को दी। उन्होंने झारखंड में महागठबंधन की सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की भी विस्तृत जानकारी दी। 


राज्य में चल रहा है अपनों से एक मुलाकात कार्यक्रम
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि एक मुलाकात कार्यक्रम के तहत हमने पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए उनसे सलाह मशविरा किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति कैसे लाभान्वित हो, इस बात को केंद्र में रखकर काम किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने के. सी वेणुगोपाल को बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर काम करेंगे। सामाजिक न्याय व सहभागिता के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। 


प्रस्तावित जनसंवाद पूरे राज्य में चलेगा
राजेश ठाकुर ने यह भी बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रस्तावित जन संवाद कार्यक्रम पूरे राज्य में चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी आग्रह किया गया है। बैठक में सभी सीनियर कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर और संगठन की मजबूती के लिए हम सभी कृतसंकल्पित हैं और विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहतरीन होगा। 

इस बैठक में झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, बंधु तिर्की, शहजाद अनवर, मंत्री रामेश्वर उरांव, सुखदेव भगत, कालीचरण मुंडा, प्रदीप यादव, डॉक्टर अजय कुमार,  डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू, केशव महतो कमलेश, सुबोध कांत सहाय, प्रन्नव झा, रमा खलखो, भीम कुमार, संजय लाल पासवान, गीता उरांव, के एन त्रिपाठी, नमन विक्सल कोंगाड़ी शामिल हुए 

Tags - Jharkhand Congress Congress Delhi Rajesh Thakur Rahul Gandhi Ghulam Ahmed Mir Jharkhand Latest News Assembly Elections Jharkhand Congress meeting