logo

Ranchi : 9 से 14 अगस्त तक कांग्रेस की गौरव यात्रा, सारी तैयारियां पूरी

a280.jpg

रांची: 

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर 09 अगस्त से 14 अगस्त तक राज्य के सभी जिलों में जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा 75 किमी गौरव यात्रा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी जिलाध्यक्षों ने अपने जिलों में होने वाली पदयात्रा की रूटचार्ट सहित तमाम तैयारियां कर ली गई है। इस बाबत तमाम जिला संयोजकों को अपने प्रभार जिला में जाने का निर्देश भी प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर द्वारा निर्गत कर दिया गया है।

जिला संयोजकों को दिया गया तिरंगा
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि इसी कड़ी में जिला संयोजकों को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा तिरंगा दिया गया। जो तिरंगा लेकर जिला संयोजकगण अपने जिले में गौरव यात्रा कार्यक्रम के दौरान जिला के कांग्रेसजनों के बीच वितरित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश की स्थिति ऐसी है कि भाषा, रंग, राष्ट्रवाद के नाम पर देश को बांटा जा रहा है। लेकिन कांग्रेस एक सजग प्रहरी के रूप में देश के लोकतंत्र को बचाने का काम करेगी।