logo

शशि थरूर से मिला झारखंड कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, परिसीमन को लेकर भाजपा की साजिशों को बेनकाब करने का निर्णय 

शशि थरूर से मिला झारखंड कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, परिसीमन को लेकर भाजपा की साजिशों को बेनकाब करने का निर्णय 

रांची 
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर से मुलाकात की। इस मुलाकात में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे, मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, महासचिव डॉ राजेश गुप्ता, झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और प्रोफेशनल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल शामिल थे।

जनहित के मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श

मुलाकात के दौरान देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस संदर्भ में शशि थरूर ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के आरक्षण का पूर्ण समर्थन करती है, लेकिन परिसीमन को लेकर भाजपा द्वारा किए जा रहे किसी भी राजनीतिक षड्यंत्र पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 

इन नेताओं से भी मिला प्रतिनिधिमंडल 

इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सैयद नासिर हुसैन तथा ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिन्द से भी मुलाकात कर विभिन्न संगठनात्मक और समसामयिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है, जिसमें आगामी रणनीतियों पर भी विचार किया गया।


 

Tags - Jharkhand Congress Delegation  Shashi Tharoor BJP Conspiracies Delimitation