logo

अवसर : झारखंड कैडर के IPS की होगी संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल लेबनान में प्रतिनियुक्ति

UN_force.jpg

डेस्क:
झारखंड कैडर के IPS को लेबनान जाने और संयुक्त राष्ट्र से जुड़ने का देश के गृह मंत्रालय ने मौका दिया है। संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल लेबनान में झारखंड कैडर के IPS की प्रतिनियुक्ति होगी। इसको लेकर गृह मंत्रालय ने झारखंड DGP को पत्र लिखा है। गृह मंत्रालय ने झारखंड समेत अन्य राज्यों को भी पत्र लिखा है। मंत्रालय ने पत्र में बताया कि परमानेंट मिशन ऑफ इंडिया ने यूनाइटेड नेशन को बताया है कि ऑफिसर इंडिया से नॉमिनेट किये जायेंगे। 

एसपी और डीआईजी रैंक के IPS की एक साल के लिए होगी प्रतिनियुक्ति
लेबनान में प्रतिनियुक्ति के लिए एसपी और डीआईजी रैंक के आईपीएस अधिकारी योग्य माने गये हैं। इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति अवधि एक साल की  होगी। गृह मंत्रालय के द्वारा कहा गया है कि जो भी इच्छुक आईपीएस प्रतिनियुक्ति पर जाना चाहते हैं उनका डिटेल 29 जुलाई तक भेजे दे ।

 

46 देशों और 10,000 शांति सैनिकों का संगठन 
संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल लेबनान 46 देशों के 10,000 शांति सैनिकों से बना है। जिन्हें लेबनानी सेना को देश के दक्षिण को सुरक्षित रखने में मदद करने का काम सौंपा गया है। इस बनाये गए सुरक्षा समूह का वित्त पोषण वार्षिक आधार पर महासभा द्वारा अनुमोदित किया जाता है।