logo

आज होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

आज होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

द फॉलोअप डेस्क:
झारखंड कैबिनेट की बैठक 6 सितंबर यानी आज 4:00 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिये जाने की संभावना है। इसकी जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा दी गयी है। 
जानकारी हो कि पिछली कैबिनेट की बैठक 29 अगस्त को हुई थी। जिसमें 44 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 9 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया गया था। इसके अलावा पोषण सखी की बहाली का अहम निर्णय लिया गया था और 39 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के बकाया बिजली बिल माफ करने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी थी। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि आज के कैबिनेट में कुछ और अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है और निर्णय लिए जा सकते हैं।

Tags - झारखंड कैबिनेट कैबिनेट बैठक मंत्रिमंडल सचिवालय Jharkhand Cabinet Cabinet Meeting Cabinet Secretariat