logo

झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, कुल 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर

PROJECT_BHAWAN1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रोजेक्ट भवन में चल रही झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त हो चुकी है। यह बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोरेन के अध्यक्षता में चल रही थी। इसमें कुल 27 प्रस्ताव पारित किए गए है। बैठक में झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र को लेकर भी फैसला किया गया। बता दें कि  मॉनसून सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक चलेगा। यह मॉनसून सत्र कुल पांच कार्यदिवस का होगा। 

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

  • कुमारिया से संग्रामपुर सड़क निर्माण के लिए 38 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई।
  • सिल्ली के रंगा माटी सड़क परियोजना के लिए 32 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।
  • 2021 से अनुपस्थित रहने के कारण डॉक्टर अभिनित सिद्धार्थ और 2018 से अनुपस्थित रहने के कारण डॉक्टर नेहा सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।  
  • जमशेदपुर के सिविल सर्जन रहे डॉक्टर अरविंद कुमार लाल की सेवा से बर्खास्तगी का फैसला वापस ले लिया गया है। हाईकोर्ट ने डॉक्टर लाल के पक्ष में फैसला दिया था।
  • यूनिफाइड पेंशन स्कीम का विकल्प चुनने का मार्ग प्रशांत हो गया। केंद्र सरकार के फैसले के आलोक में झारखंड सरकार ने भी अपने यहां इस विकल्प को चुनने का फैसला किया। 
  • जिला के अनटाइड फंड के इस्तेमाल से संबंधित मार्गदर्शिका में संशोधन किया गया।
  • झारखंड अवर शिक्षा सेवा के सृजित 465 पदों में से 318 पद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के लिए कर्नांकित किया गया। 
  • मॉनसून सत्र कुल पांच कार्यदिवस का होगा।
  • झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक चलेगा।
  • पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत चार संस्थाओं के साथ एमओयू किया जाएगा।
  • राज्य के थानों के लिए 1255 महिंद्रा बोलेरो चार पहिया वाहन का क्रय होगा। इसके अलावा 1697 टीवीएस अपाचे दो पहिया वाहन की खरीद की जाएगी। बोलेरो की खरीद पर 126 करोड़ और अपाचे के क्रय पर लगभग 20 करोड़ की राशि खर्च होगी। 
  • झारखंड संस्था निबंध नियमावली 2025 का गठन किया गया। इसके गठन होने से निबंधन की प्रक्रिया में ऑनलाइन व्यवस्था को समाहित किया गया है।
  • ​​​​​​​साथ ही निबंधन शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई।अब संपूर्ण भारत के लिए₹3000 संपूर्ण राज्य के लिए ₹2000 संस्था के उद्देश्यों में संशोधन के लिए₹1000 तथा केंद्र एवं राज्य प्रायोजित कार्यक्रम के निबंधन के लिए ₹50 की राशि लगेगी। विवाद होने पर आईजी रजिस्ट्रेशन अपील का सुनवाई करेंगे। आप पुनरीक्षित वेतनमान ले रहे कर्मियों एवं पेंशन भोगियों को 1 जनवरी 2025 से 246 प्रतिशत की जगह 252 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। 
  • एकीकृत बिहार पंचायती राज के कर्मियों के भुगतान के लिए राशि की मंजूरी दी गई।
  • स्वर्गीय मंत्री जगन्नाथ महतो के इलाज पर हुए खर्च के लिए 44 लाख रुपये की मंजूरी दी गई।
  • कर्माटांड पथ निर्माण के लिए 131 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।
  • नई उत्पादन नीति के तहत खुदरा दुकानों का संचालन प्रारंभ होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संचालित दुकानों के सेल्समैन को श्रम विभाग द्वारा स्वीकृत दर पर दैनिक पर पारश्रमिक का भुगतान किया जाएगा। 
     
  • ​​​​​​​कुमुदिनी टुडू, तत्कालीन अंचल अधिकारी, नामकुम, रांची द्वारा समर्पित अपील अभ्यावेदन को अस्वीकृत करते हुए उनके विरूद्ध विभागीय संकल्प सं०-26661 (HRMS), 1 अगस्त 2024 द्वारा अधिरोपित दंड "असंचयात्मक प्रभाव से 02 (दो) वेतनवृद्धि पर रोक" को यथावत रखने की स्वीकृति दी गई।
  • झारखण्ड उच्च न्यायालय अन्तर्गत दायर वाद संख्या-WPS No. 4742/2022, मेनका महान्ती बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य के क्रम में स्व. भगत चरण महान्ती, भूतपूर्व पदचर को अनुमान्य ACP/MACP का लाभ प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी गई।
  • शिव कुमार प्रसाद, सेवानिवृत पुलिस अवर निरीक्षक के चिकित्सा में हुए व्यय की प्रतिपूर्ति हेतु कुल राशि रु० 10,20,966/- (दस लाख बीस हजार नौ सौ छियासठ) भुगतान की स्वीकृति पर मंत्रिपरिषद की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।
  • झारखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा W.P. (S) No.-1417/2022 Umesh Paswan Vrs. State of Jharkhand & Others एवं W.P. (S) No.-1430/2022 Ram Binay Sharma Vrs. State of Jharkhand & Others में पारित न्यायादेश के अनुपालन में याचिकाकर्त्ताओं की सेवा दिनांक-16.01.1994 से नियमितीकरण की स्वीकृति दी गई।
  • राज्य सरकार के कर्मियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केन्द्रीय वेतनमान) में दिनांक 01.01.2025 के प्रभाव से महंगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई। राज्य सरकार के पेंशनधारियों / पारिवारिक पेंशनभोगियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केन्द्रीय वेतनमान) में दिनांक 01.01.2025 के प्रभाव से महंगाई राहत की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई। राज्य सरकार के कर्मियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (पंचम वेतनमान) में दिनांक 01.01.2025 के प्रभाव से महँगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई।
  • दिनेश कुमार मिश्र, तत्तकालीन जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, हजारीबाग सम्प्रति- जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, लातेहार की चिकित्सा हेतु एयर एम्बुलेंस से रांची से दिल्ली ले जाने में हुए व्यय -05,75,101 /- (पाँच लाख पचहतर हजार एक सौ एक) के प्रतिपूर्ति की स्वीकृति दी गई।
  • माधुरी खालखो को छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतु मरड. गोमके जयपाल सिंह मुण्डा पारदेशीय छात्रवृत्ति अंतर्गत वर्णित छात्रवृत्ति की अवधि व पाठ्यक्रम संबंधी पात्रता को विशेष परिस्थिति में क्षांत/शिथिल करने की स्वीकृति दी गई।
Tags - jharkhand cabinet jharkhand cabinet Fianl news todays jharkhand cabinet News Breaking Jharkhand jharkhand cabinet meeting Jharkhand cabinet Breaking News latest jharkhand cabinet Updates latest jharkahdn News Jharkhand Updates Latest News These