logo

5 नए थाने और 3 कोल्ड स्टोरेज बनेंगे, हेमंत कैबिनेट में 32 प्रस्तावों को मंजूरी

jharkhand_cabinet.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड की हेमंत कैबिनेट ने गुरुवार को कई अहम फैसलों को मंजूरी दी। झारखंड में 5 नए थाने बनाए जाएंगे। देवघर, गिरिडीह, गुमला और रांची में 5 हजार मीट्रिक टन की क्षमता वाला 3 कोल्ड स्टोरेज बनेगा। प्रदेश में अधिकारियों-कर्मचारियों की ट्रेनिंग के लिए प्रशिक्षण नीति-2023 को मंजूरी दी गई। कार्मिक विभाग ने 2 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों को प्रोन्नति देने का फैसला किया है।

 

मोहरिर सेवा संवत नियमावली को मंजूरी
राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत मोहरिर सेवा संवत नियमावली को मंजूरी दी गई। अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे कैंसर मरीजों की पूरी सूची उपलब्ध कराएं ताकि सही-सही डाटा तैयार किया जा सके। इसी डाटा का इस्तेमाल सरकार नीतियां बनाने में करेगी। नवाडीह-डिमरा-गोमा के बीच 11.5 किमी सड़क का चौड़ीकरण 38.41 करोड़ रुपये की लागत से होगा। 

झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में कुल 32 प्रस्ताव को पारित किया है।

  • बैठक में झारखंड राज्य प्रशिक्षण नीति को मंजूरी मिल गई है।
  • सिद्दों- कान्हू वन ऊपज के लिए 48 करोड़ की मंजूरी दे दी गई है।
  • रूंगटा माइंस को 3 एकड़ भूमि देने को मंजूरी मिल गई है। सरायकेला खरसावां के राजनगर में भूमि दिया जाएगा।
  • 4 ओपी खोलने को मंजूरी दे दी गई है। इसमें गंगा नदी थाना, विधानसभा थाना,चीरा चास थाना, कुइरा थाना,आरा हसा थाना शामिल हैं।
  •  जालडेगा थाना, उड़गा ओपी,गिद्दी थाना के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। 
  • मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना को मंजूरी मिल गई है। 
  • मानसून रिट्रीट के लिए फिक्की को पार्टनर बनाया गया। नेतरहाट में होने वाला है मानसून रिट्रीट
  • लोहरदगा में हुए उपद्र में पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलेगा। पीड़ित परिवार को मुआवजा के लिए 91 लाख की मंजूरी मिल गई है। बता दें कि लोहरदगा में 2020 में उपद्रव हुआ था।
  • कैंसर और रेबीज को नेटिफिएबल डिजीज घोषित किया गया।  
  • नावाडीह-भिंडरा-गोमो पुल के लिए 38 करोड़ की मंजूरी
  • जामताड़ा-निरसा पथ के बराकर नदी में पुल को मिली मंजूरी।
  • 4351 ग्राम पंचायत में चापाकल के लिए राशि की मंजूरी।
  • कार्मिक विभाग के दो सहायक प्रशासक पदाधिकारी को प्रोन्नति
  • देवघर, गिरीडीह, रांची और गुमला में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले तीन कोल्ड स्टोरेज बनेंगे. इसके लिए राशि की स्वीकति
  •