logo

30 सितंबर को झारखंड बंद का आह्वान, आज रांची में निकलेगा मशाल जुलूस

30 सितंबर को झारखंड बंद का आह्वान, आज रांची में निकलेगा मशाल जुलूस

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने झारखंड आंदोलनकारियों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर 30 सितंबर को झारखंड बंद का आह्वान किया है। बंद से एक दिन पहले 29 सितंबर को रांची में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसमें मोर्चा के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। मोर्चा के प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इन्हीं मांगों को पूरा कराने और सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से बंद का निर्णय लिया गया है।

अस्पताल और जरूरी सेवाओं को बंद से रखा गया मुक्त

पुष्कर महतो ने बताया कि 30 सितंबर के बंद के दौरान चिकित्सा समेत अन्य जरूरी सेवाओं को मुक्त रखा गया है। अस्पताल और आवश्यक सेवाओं से जुड़े कामकाज बंद के दायरे में नहीं आएंगे। वहीं, बंद की पूर्व संध्या पर 29 सितंबर को शाम पांच बजे रांची के शहीद चौक से मशाल जुलूस शुरू होगा। जुलूस शहीद चौक से आगे बढ़ते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचेगा, जहां इसका समापन किया जाएगा।

Tags - Jharkhand Band Ranchi News Jharkhand Andolankari Torch Rally Jharkhand News