logo

Corona के नए वैरिएंट पर झारखंड अलर्ट, आपात स्थिति से निपटने को तैयार रांची के हॉस्पिटल

corona35.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कोरोना का JN1 वैरिएंट देशभर में तेजी से फैल रहा है। इस नए वैरिएंट को लेकर क्रेंद सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी कर दी गई है। झारखंड में भी इस वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। झारखंड के जमशेदपुर मेंJ N1 में दो केस सामने आए है। जिसके बाद झारखंड स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। झारखंड सरकार ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों और जिले के सभी अधिकारियों को JN1 वैरिएंट को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।अस्पतालों में अतिरिक्त बिस्तरों,ऑक्सीजन सिलेंडर जैसी व्यवस्था पहले से ही पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। कह सकते हैं कि  आपात स्थिति से निपटने को रांची के अस्पताल तैयार हैं।


सभी तैयारियां पूरी कर ली गई 
रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि जमशेदपुर में कोरोना के मामले मिले हैं, लेकिन रांची में अब तक एक भी मामला नहीं मिला है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही जांच की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। कोरोना के नये वेरिएंट को देखते हुए रांची जिले में भी सभी तैयारियां पूरी हैं। डॉ प्रभात ने कहा कि ये जो नया वैरिएंट आया है वह दूसरे वैरिएंट से ज्यादा खतरनाक नहीं है। लेकिन इसके बावजूद तैयारी पूरी कर ली गई है।  वायरस के म्यूटेशन की कोई गारंटी नहीं है, ये कभी भी किसी भी रूप में बदल सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के बाद राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी और स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े अधिकारी भी लगातार निगरानी कर रहे हैं।


ऑक्सीजन के लिए पहले से ही पर्याप्त संसाधन मौजूद 
डॉ। प्रभात कुमार ने बताया कि जब कोरोना की पहली और दूसरी लहर आई तो ऑक्सीजन की कमी जरूर हुई, लेकिन अब हमारे पास ऑक्सीजन के लिए पहले से ही पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और पीएसए प्लांट भी पूरी तरह तैयार हैं। देश में जेएन 1 वैरिएंट के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रांची के विभिन्न ब्लॉकों और ग्रामीण इलाकों में पहले से ही बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। दवा और मास्क को लेकर भी स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न अस्पतालों में अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था भी की गई है। रांची जिले के रिम्स और सदर अस्पताल के अलावा सभी ब्लॉकों और ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना के लिए बेड आरक्षित कर दिये गये हैं।