द फॉलोअप डेस्क, रांची
झरिया में पेयजल समस्या को ध्यान में रख कर झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने झमाडा के नये व पुराने वाटर प्लांट का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा की झरिया में उनकी गलत नीतियों की वजह से पेयजल की विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आती है. साथ ही जलापूर्ति भी बाधित होता है. उन्होंने कहा कि जनता की जल समस्या, झमाडा कर्मियों का भुगतान, तकनीकी समस्याएं सहित अन्य बातें पर सरकार गंभीरता से लेते हुए कार्य कर रही है। विधायक ने कहा कि झारखंड में चल रहे जलापूर्ति योजना की राज्यस्तरीय व केन्द्र स्तरीय समीक्षा में पूरे राज्य में झरिया विधानसभा क्षेत्र में बेहतर जलापूर्ति कार्य होने का बात कहा गया है।
जल्द ही घर-घर नल योजना की होगी शुरुआत
उन्होंने कहा की नये प्लांट का निर्माण कार्य तेजी से चल रही है, लगभग 200 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य हो चुका है, संप का निर्माण भी प्रगति पर है, जल्द ही घर-घर नल योजना के तहत पानी कनेक्शन कर जलापूर्ति बहाल की जायेगी। हमारा लक्ष्य है की झरिया की जनता को शीघ्र जलापूर्ति बहाल की जाय। उन्होंने कहा कि सिविल कार्य चंद दिनों में पूर्ण हो जायेगा। जिसके बाद मैकेनिकल कार्य मोटर पंप क्रय JMC द्वारा किया जा रहा है। प्लांट का कार्य पूरा होने के पश्चात जनता की सेवा में प्लांट कार्य करने लगेगा। पुराने प्लांट में लगे पंप को बदलकर नया मोटर पंप जल्द ही लगाया जाएगा ।
विपक्ष की साजिशों की वजह से जलापूर्ति हो रहा बाधित
विधायक ने कहा कि झमाडा कर्मी हमारे अंग है। वर्षों से वेतन समस्या का दंश झेल रहे है। उनका भुगतान का काफी हद तक समाधान निकाला जा चुका है। शेष जल्द ही बकाया भुगतान करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि प्लांट का डीपीआर पूर्व में तैयार किया गया था, जिसमे कि कई खामियां था। उसको भी दूर करने के लिए हमने काफी मश्कत कर सुधार कराने का काम किया। विपक्ष की घीनौनी हरकत के कारण जनता परेशन है। विपक्ष के इशारे पर प्लांट के पाइप में प्लास्टिक का बोरा व लकड़ी का टुकड़ा डालकर जलापूर्ति बाधित किया जा रहा। जिसे नाकाम करने को लेकर हम हर समय प्रयासरत हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N