धनबाद:
झरिया के ऐतिहासिक राजा तालाब का सौंदर्यीकरण का काम लगभग पूरा हो गया है। धनबाद नगर निगम के 14वें वित्त आयोग की राशि 1 करोड़ 99 लाख की लागत से राजा तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने आज सोमवार को विधिवत नारियल फोड़ व फीता काटकर किया। तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास 11 जून 2021 को झरिया विधायक द्वारा किया गया था। उक्त योजना के तहत राजा तालाब के 3 तरफ बोल्डर पिचिंग कर छठ घाट का निर्माण, घाटों पर पत्थर लगाने और तालाब के पूर्वी छोर पर पानी निकासी के लिए कलवर्ट निर्माण आदि शामिल है।

झरिया की जनता को समर्पित है तालाब
विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में तालाब में तीन तरफ से घाट निर्माण, तालाब की सफाई, घाट के पास व पानी में पत्थर लगाए गए साथ ही तालाब की चारदीवारी का निर्माण कराया गया। आज से यह तालाब झरिया की जनता को समर्पित है। वहीं दूसरे चरण का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा, जिसके तहत जल की सफाई हेतु ट्रीटमेंट प्लांट लगाने सहित अन्य कार्य प्रस्तावित है।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय, विक्रमा यादव, सूरज सिंह, महेश शर्मा, रत्नेश यादव, राजीव पांडेय, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, अशोक मालाकार, अशोक यादव, सुभाष शर्मा, राजू खान आदि मौजूद थे।