logo

धनबाद : मेदांता में इलाजरत थाना प्रभारी हिमांशु को विधायक पूर्णिमा नीरज ने सौंपा 2 लाख का चेक 

मेदांता में इलाजरत थाना प्रभारी हिमांशु को विधायक पूर्णिमा नीरज ने सौंपा 2 लाख का चेक 

धनबादः  

झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के आग्रह पर मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने इलाज के लिए हिमांशु कुमार को 2 लाख का चेक दिया। पूर्णिमा नीरज सिंह ने आज मरीज के पिता संजय कुमार को सौंपा। बता दें कि 7 सितंबर को पूर्णिमा नीरज सिंह मिशन अस्पताल के सर्जिकल आईसीयू में भर्ती थाना प्रभारी के इलाज कर रहे न्यूरो सर्जन डॉ गोपी किशन से मिलकर हिमांशु कुमार की हालत की जानकारी ली और मुख्यमंत्री से अपील कर बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट करवाकर दिल्ली भेजने के लिए पहल करने का अनुरोध किया था।


दिल्ली में चल रहा इलाज 
इसके बाद 11 सितंबर को मरीज को एयरलिफ्ट द्वारा मिशन अस्पताल से एम्स दिल्ली भेजा गया था। इसके पश्चात मरीज का इलाज मेदांता अस्पताल नई दिल्ली में हो रहा है तथा इनकी स्थिति में सुधार हो रही है। विधायक घटना के बाद से ही मरीज के परिजनों के संपर्क में हैं तथा भौंरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार के बेहतर  इलाज के लिए प्रयासरत हैं। विधायक ने हिमांशु कुमार के जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की कामना की है। मौके पर जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव सुभाष कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, जहान खान सहित अन्य उपस्थित थे। 


क्या हुआ था 
दरअसल, 22 अगस्त को सिंदरी में हुई फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना में भौरा ओपी प्रभारी हिमांशु घायल हो गये थे।मारपीट की घटना के विरोध में बलियापुर के बड़दाहा के सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार की दोपहर करीब ढाई बजे जुलूस निकाला। जुलूस जैसे ही शहरपुरा स्थित लक्की सिंह के कार्यालय के पास पहुंचा, उसमें शामिल ग्रामीणों ने कार्यालय पर हमला बोल दिया जमकर तोड़फोड़ व पथराव भी किया भीड़ को हटाने के लिए कार्यालय में पहले से तैनात पुलिस के जवानों ने हवाई फायरिंग की इसके जवाब में भीड़ में शामिल लोगों ने भी फायरिंग शुरू कर दी थी गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा था हमले में पाथरडीह थाना प्रभारी अभय कुमार व भौरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार घायल हो गए थे।