logo

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, झाझा-सीतारामपुर रूट पर 11 दिन ट्रैफिक ब्लॉक, 3 मेमू ट्रेनें रद्द

INDIAN_RAILWAY.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
आसनसोल मंडल के झाझा-सीतारामपुर खंड पर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। मथुरापुर स्टेशन सीमा के डाउन लाइन पर परमानेंट क्वालिटी रिपेयर स्कीम (PQRS) के तहत आवश्यक ट्रैक अनुरक्षण और मरम्मत कार्य किया जाना है। रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, सुचारु और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा इस रूट पर 3.5 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। यह ब्लॉक दोपहर 14:00 बजे से शाम 17:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। ट्रैक मरम्मत का यह कार्य जुलाई और अगस्त महीने के कुल 11 दिनों में संपन्न किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जुलाई महीने में 09, 13, 16, 20, 23, 27 और 30 जुलाई और अगस्त में 03, 06, 10 और 13 तारीख को ब्लॉक लिया जाएगा।

रद्द रहने वाली ट्रेनें

ब्लॉक अवधि के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपर्युक्त सभी 11 दिनों में तीन मेमू लोकल ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त (कैंसिल) रखने का फैसला किया गया है। जिनमें ट्रेन संख्या 63546 जसीडीह-अंडाल मेमू, 63509 बर्द्धमान-झाझा मेमू और 63510 झाझा – बर्द्धमान मेमू रद्द रहेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस रूट पर सफर करने से पहले इस बदलाव को ध्यान में रखें और अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुरूप बनाएं। रेलवे ने यात्रियों को होने वाली इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।

Tags - Indian Railways Railway Track Maintenance Train Cancellation Railway Update