द फॉलोअप डेस्क
झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ की आम बैठक आज दिनांक 27.4.2025 क़ो प्रेस क्लब में संध्या 4बजे आहुत की गई है। आम बैठक में jesa केन्द्रीय समिति रांची के साथ हज़ारीबाग,दुमका, जमशेदपुर और मेदनीनगर अंचलीय समिति के पदाधिकारी एवं अभियंता भी उपस्थित रहेंगे। Jesa के महासचिव राहुल कुमार ने बताया की आम बैठक में राज्य भर के अभियंता शामिल होंगे। आम बैठक का उद्देश्य वर्तमान के अनुरूप संघ के संविधान में संसोधन, नियमित रूप से कार्यस्थल के निरीक्षण हेतु वाहन उपलब्ध करवाना, कार्य संपादन के दौरान जिले में लग रही मेजिस्ट्रेट ड्यूटी के कारण प्रभावित हो रही गुणवत्ता, 2022 बैच में नियुक्त सहायक अभियंता को 2023 में प्रोन्नत सहायक अभियंता की आपसी वरीयता सूची में संशोधन, केंद्र के तर्ज पे सहायक अभियंता का नाम सहायक कार्यपालक अभियंता करना, पेय जल एवं स्वच्छता विभाग के व्यवसायिक परीक्षा का आयोजन, सहायक अभियंता के 454 रिक्त पद पर नियुक्ति की अविलंब प्रक्रिया शुरू करना है। महासचिव ने अभियंताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपास्थित होकर सफ़ल बनाने का आह्वान किया है