logo

झारखंड में 3 लोकसभा सीट चाहती है JDU, 15,000 मेंबर वालों को ही मिलेगा विधानसभा का टिकट

jharkhand_JDU.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद JDU अब एनडीए खेमे में हैं। इसे लेकर JDU को झारखंड में 3 लोकसभा सीट चाहिए। जिसमें हजारीबाग,चतरा और धनबाद शामिल है। इसे लेकर जल्द ही वो जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे। इसके साथ ही नीतीश कुमार को झारखंड आने का न्यौता दिया जाएगा, ताकि उनका यहां अभिनंदन किया जाये। यह निर्णय प्रदेश जदयू कार्यकारिणी की बैठक पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को ली गई। 


15,000 मेंबर वालों को ही मिलेगा विधानसभा का टिकट
शुक्रवार को हुई बैठक में पार्टी की सदस्यता अभियान को तेज करने, पार्टी संगठन को मजबूत करने और विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा हुई। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने बैठक कहा कि झारखंड में एनडीए गठबंधन के तहत तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पार्टी की राज्य इकाई ने कार्यसमिति की बैठक में लाया है। इससे वह जल्द राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सांगठनिक कार्यों में तेजी लाने के लिए कोर कमेटी के गठन की बात कही। खीरू महतो ने कहा कि केवल 15 हजार सदस्य बनाने वाले नेता को ही इस बार विधानसभा का टिकट दिया जाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\