द फॉलोअप डेस्क
JBVNL लंबे समय से बिजली बिल नहीं जमा करने वाले उपभोक्ताओं पर कानूनी कार्रवाई करने जा रही है। लंबे बिजली बिल बकायेदारों पर JBVNL सर्टिफिकेट केस करने जा रही है। इसे लेकर उपभोक्ताओं की लिस्ट तैयार की जा रही है। वहीं इस संबंध में झारखंड बिजली वितरण निगम ने सभी क्षेत्रीय आपूर्ति कार्यालयों को आदेश जारी किया है। निगम की मानें तो JBVNL सर्टिफिकेट केस ऐसे उपभोक्ताओं पर कर रहा है, जिनका लंबे समय से बिजली बिल बकाया है और जो बार-बार नोटिस के बाद भी बिल भुगतान नहीं करते है। JBVNL ने पहले यह कार्रवाई जमशेदपुर में की थी, अब मेदिनीनगर में भी लंबे बिजली बिल बकायेदारों पर JBVNL सर्टिफिकेट केस करने जा रही है।

लंबे बिजली बिल बकायेदारों पर कारवाई
आने वाले कुछ दिनों में रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में भी ऐसे उपभोक्ताओं पर सर्टिफिकेट केस किया जायेगा। इसके लिए लिस्ट तैयार की जा रही है। बता दें पिछले कुछ समय से निगम की ओर से बिजली चोरी और लंबे बिजली बिल बकायेदारों पर कारवाई की जा रही है। इसके तहत छापेमारी दल की ओर से अलग अलग इलाकों में छापेमारी कर बिजली बिल वसूला जाता है। साथ ही बिजली चोरी के खिलाफ भी कारवाई की जाती है। इसी क्रम में अब निगम की ओर से सर्टिफिकेट करने का आदेश जारी किया गया है।

मेदिनीनगर में 158 बिजली उपभोक्ताओं चिन्हित
मेदिनीनगर की बात करें तो 158 बिजली उपभोक्ताओं चिन्हित है। इनमें से कुछ उपभोक्ताओं पर केस किया जा चुका है। जबकि कुछ पर केस होना है। इनमें अधिकांश घरेलू उपभोक्ता है। कुल 26 लाख रूपये इन उपभोक्ताओं से निगम को वसूलना है। जबकि जमशेदपुर में 172 उपभोक्ताओं पर केस की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। यहं लगभग तीस लाख रूपये की वसूली इन उपभोक्ताओं से की जानी है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\