जामताड़ा:
Jamtara News: जामताड़ा के फतेहपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में प्रेम-प्रसंग (Love affair) का मामला उस वक्त चर्चा में आ गया, जब प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों (Villagers) ने पकड़ लिया। इसके बाद गांव में दोनों पक्षों के परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में बातचीत हुई। युवक-युवती की सहमति के बाद काली मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज (Hindu customs and traditions) से दोनों की शादी करा दी गई।
.jpeg)
प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक
मिली जानकारी के अनुसार, दुमका जिले के कुंजबोना निवासी युवक का पोखरिया गांव की एक युवती के साथ काफी समय से प्रेम संबंध था। दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिला करते थे। घटना के दिन युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पोखरिया स्कूल के पास पहुंचा था। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों की नजर दोनों पर पड़ गई। ग्रामीणों ने युवक-युवती को रोक लिया और इसकी सूचना युवती के परिजनों को दी।
.jpeg)
परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई बातचीत
सूचना मिलने पर युवती के परिजन और गांव के प्रबुद्ध लोग मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच घंटों बातचीत हुई। इस दौरान युवक और युवती दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की सहमति से दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया गया।
काली मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी
गांव स्थित काली मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। शादी के बाद युवक अपनी नवविवाहिता पत्नी को साथ लेकर वहां से रवाना हो गया।
फतेहपुर क्षेत्र में पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले
स्थानीय लोगों के अनुसार, फतेहपुर क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के बाद शादी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले सरसाबाद के युवक और बेलबोरिया की युवती के प्रेम प्रसंग में फतेहपुर थाने में दोनों की सहमति से शादी कराई गई थी। इसके अलावा केंदुआटांड़ और चीतालकुड़ी गांव में भी ऐसे प्रेम विवाह के मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल, पोखरिया गांव में हुई यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।