logo

Cyber Fraud : भोपाल के सेवानिवृत्त कर्मचारी को जामताड़ा के ठग ने लगाया  43 लाख का चूना 

CYBER2.jpg

रांचीः
साइबर ठगी के लिए पूरे देश-दुनिया में कुख्यात जामताड़ा के ठगों ने अब भोपाल के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को लाखों का चूना लगा दिया। मध्य प्रदेश और मुंबई पुलिस जामताड़ा पहुंची और दो ठगों गिरफ्तार कर लिया। सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 43 लाख रुपये ठगे गये हैं। 


पेंशन भुगतान के नाम पर लिया ओटीपी 
मध्य प्रदेश साइबर सेल के पुलिस निरीक्षक नीतू बंसल ने बताया कि भोपाल में सेवानिवृत्त एक कर्मचारी से पेंशन भुगतान के नाम पर ओटीपी लिया और दो बार में 43 लाख रुपए गायब कर दिया. मध्य प्रदेश साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की तो उसका तार जामताड़ा से जुड़ा और फिर छापेमारी कर अपराधी को गिरफ्तार किया है। 


मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार 
बता दें कि जामताड़ा में मुंबई पुलिस भी पहुंची हुई थी, पुलिस ने बाडहवेर गांव छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को पकड़ा है। दोनों अपराधियों को पुलिस अपने साथ लेकर चली गई है। मुंबई पुलिस ने कैब बुक के नाम पर 35 हजार रुपये ठगी करने वाले मुख्तार अंसारी को पकड़ा है। मुंबई पुलिस ने बताया कि 18 दिसंबर 2021 में सेक्टर थाने में ठगी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।  इस मामले को मुख्तार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के विराजपुर गांव में छापेमारी कर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।