logo

जामताड़ा निवासी रतन यादव का विजयवाड़ा में शव बरामद

DEADBODY.jpg

जामताड़ा
मिहिजाम थाना क्षेत्र के हांसी पहाड़ी निवासी 22 वर्षीय युवक रतन यादव का शव आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. जानकारी के अनुसार, रतन यादव करीब डेढ़ महीने पहले अपने परिवार की आजीविका के लिए विजयवाड़ा गया था, जहां वह एक मुर्गी फार्म में काम करता था. कुछ दिनों पहले इसी फार्म में उसका शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला. हालांकि, मौत के कारणों को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, रतन यादव ने कुछ समय पहले ही छाता डंगाल क्षेत्र में प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद वह रोजगार के लिए बाहर गया था, जिसके बाद यह दुखद घटना सामने आई.

पुल्लू यादव उर्फ अमरजीत, जो मिहिजाम नगर परिषद के वार्ड नंबर 20 के पार्षद प्रतिनिधि हैं, ने इस घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि विजयवाड़ा में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद मृतक का पार्थिव शरीर बुधवार तक मिहिजाम स्थित उसके पैतृक आवास पहुंचने की संभावना है. फिलहाल स्थानीय पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके. परिजनों ने भी इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

 

Tags - jamtara youth body in vijaywada vijaywada news jamtara news updates Vijaywada Dead Body news jamtara Updates