logo

जामताड़ा के मिहिजाम में टेंट हाउस में भीषण आग, लाखों की संपत्ति खाक

WhatsApp_Image_2026-04-26_at_9_50_02_AM.jpeg

​जामताड़ा
मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ, न्यू कॉलोनी में आज तड़के भीषण आग लगने से एक टेंट हाउस संचालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। यह घटना मोहम्मद अख्तर के घर में स्थित टेंट हाउस के गोदाम में हुई, जहाँ आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।भीषण आग से टेंट हाउस का लाखों का नुकसान
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग सुबह लगभग 4:30 से 5:00 बजे के बीच लगी। सुबह के वक्त जब लोगों ने खिड़की से धुंआ उठते देखा, तो शोर मचाना शुरू किया। देखते ही देखते मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। इस अग्निकांड में टेंट हाउस में उपयोग होने वाले गद्दे, तकिए, सोफा, बेडशीट, बिजली के पंखे और अन्य सजावटी सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। संचालक के अनुसार, इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।​स्थानीय लोगों ने दिखाया साहस
​घटना की सूचना तुरंत मिहिजाम पुलिस और जामताड़ा अग्निशमन विभाग को दी गई। हालांकि, दमकल की गाड़ी पहुंचने में देरी हुई, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थिति को बिगड़ते देख मोहल्ले वासियों और वार्ड पार्षद प्रमिला देवी के पति ने अदम्य साहस का परिचय दिया। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत और आपसी सहयोग से दमकल के आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।
आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना ने प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद टेंट हाउस मालिक का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय निवासियों ने एक बार फिर मिहिजाम शहर में स्थायी अग्निशमन केंद्र और गाड़ी की व्यवस्था करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते दमकल की सुविधा मिलती, तो नुकसान को कम किया जा सकता था।

Tags - JamtaraJharkhandBreaking UpdateBreaking News