logo

जामताड़ा के मिहिजाम में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल दुकान संचालक गिरफ्तार

om_shop.jpg

द फोलोअप डेस्क 

जामताड़ा जिले के मिहिजाम में साइबर अपराध के विरुद्ध पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की साइबर थाना टीम ने एक विशेष अभियान चलाकर काली तल्ला निवासी अजय कुमार साव को गिरफ्तार किया है। आरोपी मिहिजाम में सेंट्रल बैंक के पास 'ओम म्यूजिक टेलिकॉम' नाम की दुकान चलाता था। आसनसोल साइबर थाना के सब-इंस्पेक्टर अलोक मजूमदार के नेतृत्व में पुलिस ने मंगलवार और बुधवार को संयुक्त छापेमारी की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अजय कुमार साव साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 2/26 (दिनांक 3 जनवरी 2026) दर्ज है। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जिनमें धारा 318(4) व 319(2) धोखाधड़ी और छल से संबंधित, धारा 61(2) व 340(2) आपराधिक साजिश और अन्य तकनीकी अपराध और इसके अलावा धारा 316(2), 338 और 303 के तहत भी कानूनी कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर आसनसोल ले गई है। शुरुआती पूछताछ में अन्य राज्यों से जुड़े तार का पता चला है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस गिरफ्तारी के बाद से स्थानीय साइबर अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Tags - Jamtara cyber crime Mihijam police action Ajay Kumar Saw arrest Om Music Telecom Asansol Durgapur police cyber fraud network joint raid Mihijam Sub Inspector Alok Majumdar Jharkhand cyber crime news mobile shop owner arrested