logo

तीन बच्चों की मां बेटे संग लापता, एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं

जदतो2.jpg

दीपक झा/जामताड़ा
जामताड़ा जिले अंतर्गत करमाटांड प्रखंड के कलाझरिया मदनकट्टा गांव से एक मामला सामने आया है, जहां एक 32 वर्षीय महिला 7 वर्षीय मासूम बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना 21 अप्रैल की करीब 4 बजे की है। ​​लापता महिला के पति सुजीत तुरी ने करमाटांड थाना में लिखित आवेदन देकर पत्नी और बच्चे की बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन में देवघर जिले के जसिडीह थाना क्षेत्र (पूनासी) निवासी अनिल तुरी पर अपहरण या बहला-फुसलाकर ले जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पति ने पड़ोसी पंकज तुरी की भूमिका को भी संदिग्ध बताया है, क्योंकि आरोपी अनिल अक्सर पंकज के घर आता-जाता था। परिजनों के अनुसार, महिला और अनिल के बीच फोन पर बातचीत को लेकर पहले भी घर में विवाद हुआ था।


शादी समारोह में व्यस्त थे सभा गांव वाले
​बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल को गांव में एक शादी समारोह था, जिसमें परिवार और ग्रामीण व्यस्त थे। इसी का फायदा उठाकर महिला बच्चे सहित घर से निकल गई। महिला के तीन बच्चे हैं (दो बेटियां और एक बेटा)। मां के गायब होने से घर का चूल्हा तक नहीं जला है। 


​इनाम की घोषणा और अपील
​घटना के एक सप्ताह बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने आम जनता से मदद मांगी है। लापता महिला ने घर से निकलते समय पीले रंग की साड़ी पहनी थी। जानकारी देने वाले के लिए 11,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। संपर्क सूत्र: 6354045686, 6204064740, 9060431948 । परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई कर महिला और बच्चे की सकुशल बरामदगी की मांग की है। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Tags - Jamtara news Jharkhand crime Missing case Kidnapping Breaking news India news