logo

जामताड़ा में रोजगार मेला आयोजित, युवाओं को नौकरी पाने का मौका; 55 युवाओं का ऑनस्पॉट चयन

जामताड़ा में रोजगार मेला आयोजित, युवाओं को नौकरी पाने का मौका; 55 युवाओं का ऑनस्पॉट चयन

जामताड़ा 

उपायुक्त (Deputy Commissioner) आलोक कुमार (Alok Kumar) के निर्देशानुसार, जिला नियोजनालय (District Employment Exchange) के सौजन्य से शनिवार को एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला (Dattopant Thengadi Employment Fair) का आयोजन किया गया। इस मेले का विधिवत शुभारंभ (Formal Inauguration) जिला नियोजन पदाधिकारी (District Employment Officer) मो. जावेद अंसारी (Mohammad Javed Ansari) एवं अन्य अधिकारियों (Officials) द्वारा किया गया।

मेले में निजी क्षेत्र के कुल 06 प्रमुख नियोजकों ने हिस्सा लिया

रोजगार मेले को संबोधित करते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी मो. जावेद अंसारी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता और अहर्ता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि जिन युवाओं ने अब तक नियोजनालय में अपना निबंधन नहीं कराया है, वे ऑनलाइन माध्यम से झार नियोजन पोर्टल पर या कार्यालय अवधि में नियोजनालय आकर अपना निबंधन अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में इसका समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने सभी युवाओं से इस रोजगार मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कुल 06 प्रमुख नियोजकों ने हिस्सा लिया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:
शिवम कॉर्पोरेट लिमिटेड (चेन्नई)
बजाज लाइफ इंश्योरेंस (जामताड़ा)
केके एंटरप्राइजेज (जामताड़ा)
एबी इंडिया (आदित्यपुर, सरायकेला)
रेड गार्ड कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (कोलकाता)
विभिन्न कंपनियों द्वारा आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से कुल 55 युवाओं का ऑनस्पॉट चयन किया गया, जबकि 69 युवाओं को शॉर्टलिस्टेड किया गया। इस पहल से जिले के बेरोजगार युवाओं में रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने को लेकर काफी उत्साह देखा गया और स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, बता दे कि यह मिला सुबह 10:00 बजे से शुरू हुआ जो शाम के 5:00 तक चला। 


 

Tags - Jamtara Employment Job Youth Recruitment