logo

जामताड़ा में टोटो की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, 4 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

WhatsApp_Image_2026-07-01_at_3_35_11_PM.jpeg

जामताड़ा
आप जिस युवक को देख रहे हैं, वह कोई आम आदमी नहीं बल्कि एक पेशा से टोटो चालक है। आरोपी की पहचान चंदन मंडल के रूप में हुई।पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित ड्रग्स (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले इस टोटो चालक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसपी शंभू कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ वसीम राजा के नेतृत्व में गठित एक विशेष पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
 
गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी
दरअसल, ​पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि एक टोटो चालक दूसरे क्षेत्रों से नशीला पदार्थ लाकर जामताड़ा में इसकी सप्लाई कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित छापेमारी की और आरोपी को 'सुख नशा' यानी ब्राउन शुगर बेचते हुए धर-दबोचा। पकड़े गए आरोपी के पास से चार पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस प्रतिबंधित ड्रग्स की कीमत हजारों रुपये आंकी जा रही है। छापेमारी में कॉस्त पारा निवासी चंदन मंडल को चार पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दबोचा। इसमें ड्रग सिंडिकेट से जुड़े अन्य चेहरों को बेनकाब करने के लिए आगे की जांच में जुट गई है। 
टोटो की आड़ में चल रहा था तस्करी का खेल
​गिरफ्तार तस्कर की पहचान चंदन मंडल (पिता: श्याम सुंदर मंडल) के रूप में हुई है, जो जामताड़ा थाना क्षेत्र के ही कॉस्त पारा का निवासी है। आरोपी पेशेवर रूप से टोटो चलाता था, ताकि किसी को उस पर शक न हो। वह टोटो चलाने की आड़ में जिले के युवाओं तक नशा पहुंचाने का काला कारोबार कर रहा था। 
पुलिस की आगे की कार्रवाई
​जामताड़ा पुलिस ने आरोपी चंदन मंडल के खिलाफ थाना कांड संख्या 87/26 दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध धंधे के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और उसके साथ इस सिंडिकेट में कौन-कौन शामिल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस रैकेट से जुड़े अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया जाएगा।

Tags - Jamtara Brown Sugar Drug Smuggling Jharkhand Police Crime News