logo

जमशेदपुर में करणी सेना ने हिंदू नववर्ष पर निशुल्क सेवा शिविर का किया आयोजन, लोगों ने की सराहना

RAJPUT.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

जमशेदपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साकची स्थित आमबागान (सुभाष मैदान) में क्षत्रिय करणी सेना के  जिला अध्यक्ष मोहित सिंह के नेतृत्व में निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया। हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के बीच शीतल जल, लड्डू एवं विभिन्न प्रकार के स्नैक्स का वितरण किया गया। सेवा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर इस पहल का लाभ उठाया और संगठन के इस सेवा कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोहित सिंह स्वयं उपस्थित रहकर सेवा कार्यों की निगरानी करते नजर आए। उनके साथ हरि सिंह राजपूत, रंजन सिंह, लवकेश सिंह, आशीष सिंह, अंकित सिंह, विजय सिंह सहित संगठन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है और भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।

Tags - Jamshedpur Kshatriya Karni Sena Mohit Singh free service camp Hindu New Year Salkchi Amabagan Subhash Maidan water distribution sweets distribution snacks distribution social service public welfare