जमशेदपुर
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST), भारत सरकार की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा के नेतृत्व में आयोग के आठ सदस्यीय दल ने आज पूर्वी सिंहभूम जिले के जादुगोड़ा क्षेत्र का दौरा कर मेचुआ, इचरा सहित अन्य क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयोग के दल ने स्थानीय जनजातीय समुदाय एवं प्रभावित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं विभिन्न मांगों की जानकारी ली। लोगों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों को आयोग के समक्ष रखा। आयोग की माननीय सदस्य डॉ. आशा लकड़ा जी ने सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। आयोग का यह दौरा जनजातीय समुदाय के अधिकारों, उनके हितों तथा प्रभावित क्षेत्रों में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से किया गया।

मौके पर ये लोग थे मौजूद
इसी क्रम में कल, दिनांक 10 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जनजातीय समुदाय से जुड़े विभिन्न विषयों, क्षेत्रीय समस्याओं तथा संबंधित मामलों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की जाएगी। निरीक्षण दल में आयोग के उप सचिव मनोहर एन. सुकोले, सहायक निदेशक पी.के. दास, निजी सचिव कुशेश्वर साहू, विधिक सलाहकार राहुल यादव, अन्वेषक रूहुल बागड़ी, वरिष्ठ अन्वेषक सोनल राज, अन्वेषक रिया राजपूत तथा निजी सहायक विवेक कुमार शामिल रहे।
.jpeg)
हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें