logo

विधायक जयराम महतो को MP-MLA कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

विधायक जयराम महतो को MP-MLA कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

द फॉलोअप डेस्क
डुमरी विधायक जयराम महतो को बरवाअड्डा थाना मामले में धनबाद की MP-MLA विशेष अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने जयराम महतो की अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है। उनके अलावा सुशील मंडल, महेंद्र साव और राजकुमार मंडल को भी अग्रिम जमानत प्रदान की गई है। यह मामला 21 अगस्त को बरवाअड्डा थाना में हुई घटना से जुड़ा है, जिसमें थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करने, धमकी देने, सरकारी काम में बाधा डालने और हाजत में रखे गणेश दास को छुड़ाने का प्रयास करने के आरोप लगाए गए थे। घटना के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने जयराम महतो के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी। अब अदालत से अग्रिम जमानत मिलने के बाद जयराम महतो को इस मामले में फिलहाल बड़ी राहत मिली है।

Tags - Jairam Mahto Dhanbad News Anticipatory Bail Jharkhand Politics Barwadda Case