रांची
मांडू विधानसभा क्षेत्र (Assembly constituency) के डाड़ी प्रखंड स्थित लरेवाटांड़ (रोयांग) में आज डुमरी विधायक (MLA) और JLKM नेता जयराम महतो को सुनने और देखने के लिए फिर जनसैलाब उमड़ पड़ा। कोई मंच नहीं था, जयराम महतो ने स्कॉर्पियो की छत से भाषण दिया और उन्हें सुनने-देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ती रही। तस्वीर देखकर पता चलता है कि बिना किसी खर्च के किसी नेता की सभा (public meeting) में ऐसा जनसमर्थन आसानी से नहीं दिखता। दरअसल, JLKM की ओर से रिझ रंग झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें जयराम महतो मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे थे। कार्यक्रम में उन्हें सुनने और देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान स्कॉर्पियो की छत से जयराम महतो के संबोधन का वीडियो और भीड़ की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
