logo

JPSC-JSSC के मुद्दे पर खास संदेश वाली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे जयराम महतो

ू्जत.jpg

द फॉलोअप डेस्क
डुमरी विधायक जयराम महतो आज एक खास टीशर्ट को पहनकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने लाल रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर JPSC और JSSC परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर संदेश लिखे हुए थे। टी-शर्ट पर परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच, परीक्षाओं को रद्द करने और CBI जांच की मांग से जुड़े नारे प्रमुखता से लिखे थे। इस टी-शर्ट के जरिए उन्होंने छात्र आंदोलन के मुद्दों को उठाने की कोशिश की। विधानसभा परिसर में जयराम महतो की यह टी-शर्ट लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। टीशर्ट में लिखा था टीडीपीएल (TDPL) द्वारा लिए गए JPSC/JSSC के सभी नियुक्ति परीक्षाओं को रद्द करो। दोषियों को गिरफ्तार करो।  CBI/ED से जाँच करवाओ।


 

Tags - Jairam Mahato JPSC JSSC Student Protest Jharkhand Assembly