logo

जयराम महतो की JBKSS ने हजारीबाग लोकसभा सीट से संजय मेहता को बनाया उम्मीदवार

a5112.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

जयराम महतो की पार्टी झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने हजारीबाग लोकसभा सीट से संजय मेहता को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की केंद्रीय प्रधान महासचिव फरजाना खान ने इस आशय का पत्र जारी किया है। गौरतलब है कि संजय मेहता बरही विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। वह पिछले कई महीनों से लगातार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का दौरा भी कर रहे हैं। टिकट मिलने के बाद संजय मेहता ने सबका आभार प्रकट करते हुए लिखा है कि आप सभी के साथ, सहयोग, प्यार, मार्गदर्शन और समर्थन के लिए दिल से आभार। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई हम सामूहिक संघर्ष से जीतेंगे। 

झारखंड की 6 लोकसभा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
आपको बता दें कि जेबीकेएसएस ने अब तक 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था। अब तक 2 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो चुकी है। हजारीबाग से पहले कोडरमा सीट से मनोज यादव को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। 

निर्वाचन आयोग में इस नाम से है पंजीकृत
जेबीकेएसएस यानी झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति चुनाव आयोग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के रूप में रजिस्टर्ड है। पार्टी के अध्यक्ष जयराम महतो लगातार गिरिडीह लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी के साथ लोगों के बीच समय बिता रहे हैं। जेबीकेएसएस, इस चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ राष्ट्रीय पार्टियों का सामना करेगी। 

Tags - Jharkhand NewsJBKSSJairam Mahto