logo

जयराम महतो ने पार्टियों को अकेले चुनाव लड़ने को आमंत्रित किया, नेताओं के बारे में कही ये बातें 

jairaam.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
रामगढ़ में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बदलाव संकल्प सभा हुई। पार्टी के अध्यक्ष जयराम महतो ने कहा कि झारखंड राज्य अलग होने के बाद लोगों को अधिकार और न्याय मिलने की आस थी, लेकिन आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार में प्रदेश पिछड़ा है। उन्होंने आरटीआई से करप्टेड नेताओं के आय और संपत्ति का ब्योरा निकलने की बात कही। उन्होंने वर्तमान सांसद गिरिडीह और पूर्व विधायक रामगढ़ पर कटाक्ष किया। जयराम महतो ने कहा कि वे दो ट्रक छाता लाए हैं और जनता को बरगला कर बाहरी ठेकेदारों के साथ गठबंधन कर चुके हैं। उन्होंने चूल्हा प्रमुख पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वे सिर्फ अपने और अपने परिवार के बारे में ही सोचते हैं। गरीबों को आवास के नाम पर एक लाख दिया जा रहा है और मंत्रियों को 6 करोड़ का बंगला उपलब्ध होता है। जयराम महतो ने कहा कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो विधायकों की पेंशन व्यवस्था को संविधान की धारा के तहत समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे डुमरी के अलावा रामगढ़ या मांडू से चुनाव लड़ेंगे और अकेले ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने सभी पार्टियों को अकेले चुनाव लड़ने को आमंत्रित किया। उन्होंने  कहा कि यदि आपने सच में काम किया है तो आपको गठबंधन की आवश्यकता नहीं है। चुनाव में मुख्य मुद्दा अलग पहचान, परिभाषा स्थानीय नीति, यहां के युवाओं को रोजगार, यहां के किसानों के खेतों की सुरक्षा, उनके गांव की सुरक्षा होगी।

Tags - झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा संकल्प सभा जयराम महतो Jharkhand Democratic Revolutionary Front Sankalp Sabha Jairam Mahato