द फॉलोअप डेस्क
ओबीसी छात्रों के लंबित छात्रवृत्ति के भुगतान पर कल्याण मंत्री चमरा लिंडा और विधायक जयराम महतो उलझ पड़े। जयराम महतो ने कहा की अगर केंद्र सरकार पैसा नहीं देती है तो सरकार घोषणा कर दें कि वह छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान नहीं करेगी। इससे पहले चमड़ा लिंडा ने बताया कि केंद्र सरकार पैसा नहीं दे रही है इस स्थिति में हम क्या करें छात्रवृत्ति के भुगतान में केंद्र और राज्य का साठ एवं 40 का अनुपात है। चमरा लिंडा केंद्र को भेजे गए मांग एवं उसके विरुद्ध प्राप्त राशि का जिक्र भी किया। साथ ही बताया कि अब राज्य सरकार छात्रवृत्ति की राशि के भुगतान के लिए वैकल्पिक मार्ग ढूंढ रही है । उन्होंने पीत पत्र लिखकर नियम को शिथिल करने की मांग की है ताकि राज सरकार अपने कोर्स से किसी प्रकार छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान कर सके। इससे पहले जयराम महतो ने कहा कि सर पैसा नहीं है तो विधायक फंड को बंद कर उसे राशि का भुगतान छात्रवृत्ति मद में किया जाए। अगर चार-पांच साल पीसीसी सड़क नाली गली नहीं बनेगी तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि छात्रों को पैसा देने के लिए मेरा बंगला नीलाम करना पड़े तो नीलाम कर दीजिए। क्यूंकि छात्र अगर पढ़ाई नहीं कर पाएंगे तो उनका भविष्य अंधकार में हो जाएगा। जयराम ने यह भी कहा कि विलंब से छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान के समय ब्याज सहित छात्रवृत्ति राशि का भुगतान होना चाहिए।
