logo

JAC Results 2023: मैट्रिक में 95.38 प्रतिशत बच्चे हुए पास, 63.23 हुए फर्स्ट डिवीजन

0934.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड बोर्ड के 10वीं और इंटर साइंस के परिणाम जारी हो चुके हैं। स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने रिजल्ट जारी किया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा के निर्देश सुनील कुमार, जैक के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार महतो व जैक उपाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह व सचिव एमके सिंह भी मौजूद रहे।
  मैट्रिक की परीक्षा में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। 95.38 प्रतिशत बच्चे पास हुए। वहीं, 63.23 बच्चों ने फर्स्ट डिवीजन से परीक्षा पास की। इसके अलावा इंटर साइंस में पास होने वाले बच्चों का प्रतिशत 81.45 है जैक अध्यक्ष अनिल कुमार महतो शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शुभकामनाएं दी। 

दिव्या कुमारी साइंस श्रेया सोनगिरी 10वीं बोर्ड की टॉपर रही
मैट्रिक 490 अंक लाकर श्रेया सोनगिरी मैट्रिक की परीक्षा में टॉपर बनी हैं। वहीं, सॉरव कुमार पॉल ने दूसरा दीक्षा भारती ने तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरी ओर इंटर साइंस में 479 अंक लाकर दिव्या कुमारी स्टेट टॉपर बनी। दूसरे स्थान पर खुशी कुमारी और तीसरे स्थान में प्रियंका घोष ने कब्जा जमाया।

इस तरह से ली गई थी परीक्षा
इस साल जैक के द्वारा कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 14 मार्च से 3 अप्रैल तक किया गया था। वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 14 मार्च से 5 अप्रैल तक हुआ था। परीक्षा सफलतापूर्वक खत्म हुई थी। अब बच्चे वह अपने मनपसंद कॉलेज में एडमिशन ले पाएंगे। झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं में 4,33,718 12वीं साइंस में 74 हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।

ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट
छात्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं वेबसाइट पर जाकर JAC Exam 2023 Result के विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करने को कहा जाएगा। उक्त दोनों जानकारी दर्ज करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई पड़ जाएगा। मार्कशीट को आप भविष्य के लिए डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT