logo

Education : JAC इसी हफ्ते जारी कर सकता है कि 11वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

JAC इसी हफ्ते जारी कर सकता है कि 11वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

नई दिल्लीः
झारखंड एकेडमिक काउंसिल कक्षा 8वीं और 9वीं का रिजल्ट जारी कर चुका है। अब वह 11वीं का रिजल्ट भी जारी करने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो जैक इसी हफ्ते आज या कल में रिजल्ट जारी कर सकता है। इसकी आधिकारिक घोषणा जैक की वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर होगी। बहरहाल इस विषय पर झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
विदित हो, जैक की कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 11 जून से 7 जुलाई 2022 तक 2 शिफ्ट में आयोजित की गई थीं।