logo

झारखंड में 17 जनवरी को बारिश होगी, 18 को भी बरसेंगे मेघ; ठंड में इजाफा

rain16.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड शीतलहर की चपेट में है। चतरा का पारा 1 डिग्री तक चला गया है। वहीं शीतलहर के कारण सुबह-शाम सड़के सुनसान नजर आ रही है। मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दो दिनों में राज्य के कुछ जिलों में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश भी देखी जा सकती है। वहीं, घने कोहरे व के कारण कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य अभी शीतलहर की चपेट में है। इसलिए लोग खास सावधानी बरते। वहीं, आने वाले तीन दिनों 17- 19 जनवरी तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखी जा सकेगी। हालांकि यह छुटपुट बारिश होगी। लेकिन इससे और अधिक ठंड लगेगी। 


इन जिलों में होगी बारिश
वहीं 17-19 जनवरी के लिए मौसम केंद्र के अनुसार कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, गिरीडीह, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा व रामगढ़ शामिल है। इन जिलों में हल्के मध्य दर्ज़े की बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, आंशिक बादल के कारण न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी की भी उम्मीद है। जिससे इन जिलों में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकेगी। 


कहां कितना रहा तापमान 
साथ ही पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान की बात करें तो चतरा 1.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं, खूंटी 4.1 डिग्री जामताड़ा 6.3,गुमला 3.3, गोड्डा 8.9, बोकारो 7.3, धनबाद 4.7, गिरिडीह 6.9,देवघर 7.4 ,गढ़वा 6.9,लातेहार 4.2, लोहरदगा 4.4, पाकुर 10.1, पलामू 3.8, रांची 8.4, साहिबगंज 7.9, सिमडेगा 4.9, पश्चिम सिंहभूम 6.8, जमशेदपुर 9.2, डाल्टनगंज 6.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज की गयी। 

Trending Now