logo

झारखंड के सभी यूनिवर्सिटी में PHD के लिए 2000 रुपये लगेंगे

झारखंड के सभी यूनिवर्सिटी में PHD के लिए 2000 रुपये लगेंगे

द फॉलोअप डेस्कः
राज्य के विश्वविद्यालयों में पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम के लिए अब 2000 रुपए शुल्क लिया जाएगा। राजभवन ने इससे जुड़ा आदेश सभी विश्वविद्यालयों को भेज दिया गया है। बता दें कि राज्य के विश्वविद्यालयों में  पीएचडी एंट्रेंस के लिए अलग-अलग फीस ली जा रही थी। रांची यूनिवर्सिटी में पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम के लिए 2200 रुपए लिए जाते थे, तो विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में 1500 रुपए। वहीं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) में 4000 रुपए शुल्क लिया जा रहा था। विश्वविद्यालय के अभी भी कई कोर्स के शुल्क अलग-अलग हैं। रांची यूनिवर्सिटी से बीएड के लिए विनोबा भावे में 1.31 लाख रुपए फीस है। वहीं, रांची यूनिवर्सिटी में दो वर्षीय बीएड के लिए 1.70 लाख रुपए शुल्क देना पड़ता है।