logo

WEATHER ALERT : झारखंड के इन जिलों में एक से तीन घंटे में हो सकती है बारिश, 40 किमी प्रति घंटे से चलेगी हवाएं

01062.jpg
द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के कई जिलों में मानसून का असर दिखने लगा है। कई जिलों में बारिश हो रही है। इसके तहत रविवार को मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी कर कहा है कि अगले एक से तीन घंटे में झारखंड के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ बारिश की भी संभावना है। मौसम केंद्र रांची के पूर्वानामुमान पदाधिकारी की ओर से जारी तात्कालिक मौसम चेतावनी के अनुसार बोकारो, धनबाद, गढ़वा,  खूंटी, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम के कुछ भागों में बारिश होने के साथ वज्रपात की भी प्रबल संभावना है। इसके अलावा 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। 

पेड़ के नीचें शरण न लेने की दी गई नसीहत
मौसम के बदलते मिजाज को लेकर विभाग ने इन जिलों के लोगों से कहा है कि वे सतर्क और सावधान रहें। बारिश को देखते हुए सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे और और बिजली के खंभों से दूर रहने की नसीहत भी मौसम विभाग ने दी है। वहीं, किसानों से कहा गया है मौसम समान्य होने की प्रतिक्षा करें, अपने खेतों में न जाएं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N