logo

प्रधानमंत्री के बयान से है साफ, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हुई सफल- राजेश ठाकुर

RAJEH1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

प्रधानमंत्री के बयानों से लगता है कि नफरत को मोहब्बत में बदलने के लिए अब उनको भी सोचना पड़ रहा है। बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए 71 हजार लोगों की नियुक्ति की। कहने का मतलब यह की हम पूरी तरह से अपने यात्रा में सफल हुए हैं। ये बातें झारखंड कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को श्रीनगर में कही। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। हमने संविधान बचाने की जिम्मेदारी उठाई है। हमने संविधान बनाया है, हम संविधान को भी बचाने का काम करेंगे। दरअसल, राहुल गंधी की भारत जोड़ों यात्रा का समापन समारोह 30 जनवरी को जम्मू-कस्मीर के श्रीनगर में हुआ। जिसमें झारखंड कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन समारोह में हम सब को शामिल होने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी की यात्रा हुई है सचमुच ऐतिहासिक है। जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा करने की ठानी थी उसे उन्होंने पूरा करने का काम किया है। जिन उद्देश्यों को लेकर उन्होंने यात्रा की शुरूआत की है। जिसमें महांगाई को काबू में लाना है, बेरोजगारी को घटना है और नफरत को मोहब्बत में बदलना शामिल है।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ पुलिस ने रौशन लाल चौधरी से एक लाख रुपये किए जब्त,जांच जारी

कन्याकुमारी से 7 सिंतबर को शुरू हुई थी यात्रा

मालूम हो की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सिंतबर को शुरू हुई थी। इस यात्रा में उन्होंने 146 दिनों में करीब 3570 किलोमीटर का पैदल सफर तय किया है। इस दौरान राहुल ने 14 राज्यों की सीमाओं को लांघा है। जिनमें तमिलनाडु के कन्याकुमारी से केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य था की देश में बढ़ती महंगाई पर काबू करना, बोरजगारों को नोकरी मिले और बढ़ती नफरत को मोहब्बत में बदलना था। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा को 29 जनवरी को श्रीनगर में सफतापूर्वक खत्म कर दिया गया। इस मौके पर राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT