द फॉलोअप डेस्क
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बजट पेश कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में महागठबंधन की राज्य सरकार, भावनाओं और संवेदनशीलता के साथ जन भागीदारी, आदिवासी अस्मिता, सामाजिक न्याय, समावेशी विकास एवं एक मजबूत और आत्मनिर्भर झारखण्ड बनाने के लिए हृदय से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखण्ड राज्य के गठन के मूल उद्देश्यों को दृष्टि पटल पर रखकर वर्तमान अबुआ सरकार हमारे दिशोम गुरु के द्वारा बताये गए समावेशी विकास के मार्ग पर आरूढ़ है।

हम झारखण्ड राज्य के निर्माण के उद्देश्यों -जन कल्याण और भागीदारी, आदिवासी अस्मिता, सामाजिक न्याय, समावेशी विकास एवं समृद्ध, सशक्त तथा आत्मनिर्भर झारखण्ड - को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, भले ही हमारे राजनीतिक प्रतिद्वंदी हमारे राह में कितने भी रोड़े अटकायें। हम न झुके हैं, ना झुकेंगे, हमें तो इन चार पंक्तियों पर भरोसा है- "किसी के पैर में गिरकर कामयाबी पाने से बेहतर है, अपने पैरों पर चलकर कुछ बनने की ठान लें।" बुआ राज की जनता के विश्वास एवं युवा जननायक। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व में इण्डिया गठबंधन की सरकार अपने घोषणा पत्र के माध्यम से लिए गये निर्णयों को चरणबद्ध तरीके से लागू करने के लिए कृत संकल्पित है।