logo

IRIS अस्पताल ने महिला के आंखों का किया ऑपरेशन, 16 साल बाद लौटी रोशनी

iris2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आज आईरिस आई केयर सेंटर रांची में एक प्रेस वार्ता का योजना किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य डॉ. सुबोध कुमार सिंह द्वारा 32 वर्ष एक महिला का मोतियाबिंद और रेटिना का सफल सर्जरी किया गया। जिसके उपरांत अब 16 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद उनकी आंखों की रोशनी वापस आ गई। साथ ही 5 महीने की एक बच्ची का आंख का परदा (रेटिना) सिकुड़ जाने के कारण रोशनी चली गई थी पर डॉ. सुबोध कुमार सिंह द्वार जटिल ऑपरेशन के बाद उसकी आंख की रोशनी फिर से वापस आ गई, अब दोनों ही मरीज और उनके परिवार वाले बहुत ही खुश हैं।


अब बाहर जाने की जरूरत नहीं 
आईरिस आई अस्पताल इसी प्रकार अपने बेहद अनुभवी डॉक्टर और आधुनिक उपकारणों द्वार अपने देश वासियों को सेवा प्रदान करता रहेगा। साथ ही डॉक्टर सुबोध ने कहा कि अब आंखों की किसी भी बीमारी के लिए मरीजों को झारखंड से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। झारखंड में ही इसका पूरा इलाज आईरिस आई अस्पताल कर रहा है। इस वार्ता में डॉक्टर सुबोध कुमार सिंह (मैनेजिंग पार्टनर, विट्रो रेटिना सर्जन), डॉ गोपाल जी सिंह (सीनियर कैटरेक्स सर्जन), डॉ एम सिराज अली (ग्लूकोमा सर्जन), एवं डॉ नवनीत चतुर्वेदी (आ रो पी एंड रेटीना सर्जन) उपस्थित थे।

Tags - IRIS Hospital IRIS Hospital Ranchi IRIS Hospital news IRIS Hospital ki khabar