logo

पश्चिम बंगाल चुनाव में TMC और कांग्रेस में टक्कर, इस बार टूटेगा BJP का मनोबल: इरफान अंसारी

irfan_ansari_on_bengal_chunav.jpg

पाकुड़
स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस के बिना सरकार नहीं बनेगी. इस चुनाव में TMC और कांग्रेस में टक्कर है. भाजपा दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही है. वही उन्होंने कहा कि एसआईआर में 90 लाख युवाओं के नाम मतदाता सूची से काटे जाने को लेकर वे चिंतित हैं. उन्होंने दावा किया कि इस बार चुनाव में भाजपा की सीटें घटेंगी, क्योंकि राज्य की जनता भाजपा को पसंद नहीं करती. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का मनोबल बंगाल चुनाव से ही तोड़ा जाएगा. वे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के धुलियान में होने वाली चुनावी सभा में शामिल होने जा रहे हैं. इस सभा में राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे. 
ममता और मोदी की जोड़ी जनता को डराती है- राजेश ठाकुर
वहीं कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि एक ओर ममता बनर्जी और दूसरी ओर नरेंद्र मोदी, दोनों ही जनता को डराने की राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने इसे ममता और मोदी की जोड़ी बताते हुए कहा कि जनता इस बार इसे तोड़ने का मन बना चुकी है. पश्चिम बंगाल की जनता ने 2026 के विधानसभा चुनाव में बदलाव का मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का समय आ गया है. देश के गृह मंत्री का बम और बारूद जैसी भाषा का इस्तेमाल करना जनता को डराने और धमकाने का प्रयास है. वहीं असम में कांग्रेस ने पूरी रणनीति के साथ चुनाव लड़ा है. उन्होंने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री बौखलाहट में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बयान दे रहे हैं.

 

Tags - irfan ansari news bangal Chunav irfan ansari on BJP TMC vs Congress in bangal irfan ansari on bangal Chunav morale of BJP will be broken West bengal Election West bengal Election news latest West bengal news Latest Chunav news