logo

जामताड़ा आवास पर इरफान अंसारी ने महिलाओं-बुजुर्गों के बीच वस्त्र वितरित किया

dhoti.jpg

द फॉलोअप डेस्क

दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अपने जामताड़ा स्थित आवास पर 40हजार महिलाओं को साड़ी और सूट तथा चार हजार बुजुर्गों के बीच धोती का वितरण किया। इरफान अंसारी ने कहा कि इस परंपरा की शुरुआत उनके पिता ने 25 वर्ष पहले की थी। उसी परंपरा को वह आगे बढ़ा रहे हैं। दुर्गा पूजा हो, सोहराय हो, ईद हो या ठंड का मौसम वह गरीबों और जरुरतमंदों के बीच वस्त्र, साड़ी और कंबव का वितरण करते रहते हैं। इरफान अंसारी ने कहा कि यह दिन मेरे लिए बहुत भावुक और ऐतिहासिक है। यह आयोजन मेरे लिए रस्म नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। उनकी प्राथमिकता में राजनीति से ऊपर जनता का विश्वास और राज्य का विकास है।

Tags - Jharkhand Health Minister Irfan Ansari at Jamtara residence and distributed clothes among the poor