logo

JSSC-CGL को लेकर आज और कल राज्य में इंटरनेट बंद, 90 लाख कैश के साथ पुलिस ने 2 लोगों को पकड़ा

jssc20.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड में 21 और 22 सितंबर को होने वाली (JSSC-CGL)  की परीक्षा को लेकर प्रशासन काफी गंभीर नजर आ रही है। इस संबंध में शुक्रवार को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत 21 और 22 सितंबर को सुबह 8 बजे से 1:30 बजे तक राज्य में इंटरनेट सवाऐं बंद रहेंगी। JSSC की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा को निष्पक्ष और पार्दर्शी बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। 

बता दें कि JSSC-CGL की परीक्षा 21 और 22 सितंबर को रांची समेत अन्य जिलों में आयोजित होने वाले हैं। इस परीक्षा में 6.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है। परीक्षा के  लिए कुल 823 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्वक ठंग से आयोजित करने के लिए हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की थी। इसमें उन्होंने परीक्षा को लेकर सख्य निर्देश दिए हैं। परीक्षा को लेकर आशंका है कि असामाजिक तत्व या संगठित समूह सोशल मीडिया के माध्यम से झूठी अफवाह फैला सकते हैं। पहले भी कुछ असामजिक तत्व ने इंटरनेट, वाई-फाई पर निर्भर मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके पेपर लीक कर दिया था। साथ ही झूठी अफवाह भी फैला दी थी। इसी के मद्देनजर मोबाइल सेवा प्रदाताओं के इंटरनेट, डेटा और वाई-फाई सेवाऐं प्रतिबंधित रहेंगी। 

हेमंत सोरेन ने शुक्रवार शाम को ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि अगर परीक्षाओं में गलती से भी कोई गलत करने की कोशिश करेगा, तो उसे पूरी सख्ती से निपटेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार यवाओं के साथ किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी। 

जानकारी हो की शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने राज्य के कई होटलों में परीक्षा के संबंध में चेकिंग अभियान चलाया। होटलों में ठहरे लोगों की ID की जांच की गयी। उनके सामानों की भी चेकिंग की गयी। वहीं कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गयी। इस दौरान मेदिनीनगर के एक होटल से 2 लोगों को 90 लाख रुपये के साथ हिरासत  में भी लिया गया। दोनों की पहचान औरंगाबाद के बिजुलिया गांव के सदन यादव और नीतीश कुमार के रूप में की गयी है। मेदिनीनगर के थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों ने प्ररंभिक जांच में बताया कि वो सोना-चांदी का व्यपार करते हैं। मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गयी है, जल्द ही कई खुलासे हो सकते हैं। 

Tags - झारखंड JSSC-CGL परीक्षा Jharkhand Exam