logo

Jharkhand Weather Upadate : झारखंड पर मानसून मेहरबान, 5 दिनों तक रुक-रुक कर होती रहेगी वर्षा; आज इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

वोीगेप55.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड पर मानसून मेहरबान हो गया है। राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में अच्छी बारिश हुई। वहीं गुरुवार के मौसम की बात करें तो आज भी राज्य में भारी बारिश के आसार हैं। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आज पूरे राज्य में अच्छी बारिश हो सकती है। आने वाले पांच दिन तक ऐसी ही बारिश होगी। उड़ीसा के तट पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसका असर राज्य में देखा जा रहा है। 


इन जिलों में ज्यादा होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे राज्य में अच्छी खासी बारिश होने वाली है, क्योंकि मानसून पूरी तरह सक्रिय है। दिनभर रुक-रुक कर भी बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ जिले हैं, जहां भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, रांची व खूंटी हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 35.8 डिग्री सरायकेला व सबसे कम तापमान 24 डिग्री रांची में दर्ज किया गया। सबसे अधिक वर्षा 103 मिमी चांडिल में दर्ज की गई।

जिलों का संभावित तापमान
आज के तापमान की बात करें तो देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम 33 व न्यूनतम 26 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू में अधिकतम 34 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 31 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री और पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम 32 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है.
 

Tags - Jharkhand Monsoon Rain Jharkhand Jharkhand Weather Jharkhand Rainfall Rain in Jharkhand