logo

SIR के खिलाफ 6 अक्टूबर को गिरिडीह में INDIA गठबंधन निकालेगा प्रतिवाद मार्च

SIR के खिलाफ 6 अक्टूबर को गिरिडीह में INDIA गठबंधन निकालेगा प्रतिवाद मार्च

द फॉलोअप, गिरिडीह: 

Jharkhand News: चुनाव आयोग (Election Commission of India) द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) ने आंदोलन (Agitation) तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। गिरिडीह में रविवार को नया परिषदन भवन में गठबंधन से जुड़े विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर आगामी आंदोलन की रणनीति की जानकारी दी। SIR की प्रक्रिया और मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं। प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेव डेमोक्रेसी’ मार्च और प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 6 अक्टूबर को गिरिडीह में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ प्रतिवाद मार्च (Protest march) निकाला जाएगा।

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल 

उन्होंने बताया कि मार्च अंबेडकर चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष समाप्त होगा।सतीश केडिया ने कहा कि यह आंदोलन SIR के दौरान मतदाता सूची में नामों के सत्यापन और इससे जुड़ी प्रक्रिया में गड़बड़ियों के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग (Demand for resignation) भी विपक्ष की ओर से की जा रही है। वहीं माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि 6 अक्टूबर का आंदोलन लोकतंत्र की रक्षा के मुद्दे को लेकर है।

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

उन्होंने दावा किया कि मार्च में कांग्रेस, झामुमो, माले, राजद समेत INDIA गठबंधन के विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। राजद नेता गिरेंद्र यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दल एकजुट हैं। उन्होंने SIR की प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता अजय सिन्हा मंटू, अशोक विश्वकर्मा, धनंजय सिंह, समीर राज चौधरी, कन्हैया पांडेय, अली सुलेमान, मोहम्मद सोहेल शाहबाज, निजामुद्दीन अंसारी, बेलाल अहमद, हुसैनी अहमद राजा नूरी, विनीत भास्कर, सुलेमान अख्तर, मोहम्मद नवाब, गोल्डी, शाहनवाज समेत INDIA गठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags - INDIA Alliance Special Intensive Revision Election Commission of India Protest March Political Protest Jharkhand Political News Jharkhand Political News Update