logo

भारत को मिली ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

भारत को मिली ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

आईसीसी (ICC) ने भारत को 2 मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपी है। वर्ष 2029 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champion's Trophy) की मेजबानी भारत को मिली है। इसका आयोजन 9 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के बीच किया जायेगा। इसके बाद भारत को आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC Men's Cricket World Cup) की भी मेजबानी सौंपी गई है। बांग्लादेश इस टूर्नामेंट में भारत का सह मेजबान होगा। गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2023 में आईसीसी मेन्स वर्ल्ड कप और 2026 में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली थी। 

इन देशों को भी मिली है ICC टूर्नामेंट्स की मेजबानी
आईसीसी ने इस बीच कुछ और बड़े टूर्नामेंट का भी शेड्यूल जारी किया है। मसलन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में 12 अक्टूबर से 12 नवंबर 2028 को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप होगा। 2029 में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 8 से 12 जून तक इंग्लैंड में होगा। वर्ष 2030 में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ड कप की मेजबानी इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड को सौंपी गई है। 

आईसीसी ने 2035 तक का शेड्यूल जारी किया है
गौरतलब है कि आईसीसी ने कुछ और मेगा टूर्नामेंट्स का अनुमानित शेड्यूल भी जारी किया है। जैसे, वर्ष 2032 में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 14 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच होगा। 2033 में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का आयोजन होगा। 2033 में आईसीसी मेन्स चैंपिंयस ट्रॉफी का आयोजन 2 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच होगा। 2034 में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 6 जुलाई से 6 अगस्त के बीच होगा। वर्ष 2035 में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का आयोजन 7 से 11 जून के बीच होगा वहीं 2025 में आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन 2 अक्टूबर से 18 नवंबर के बीच किया जायेगा। 

Tags - ICC Men's Cricket World CupICC Men's Champions TrophyBCCIICCCricket News