logo

इंडिया गठबंधन की बैठक : रांची से सुबोधकांत, तो धनबाद से अनुपमा सिंह हो सकती हैं उम्मीदवार 

cong007.jpeg

रांची 
रांची के कांके रोड स्थित कार्यकारी अध्यक्ष के आवास में आज झारखण्ड प्रदेश के INDIA गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों पर चर्चा की गयी। मिली खबर के मुताबिक चतरा से गिरिनाथ सिंह (सिंबल राजद या कांग्रेस का), रांची से सुबोधकांत सहाय (कांग्रेस), गोड्डा से प्रदीप यादव (कांग्रेस), धनबाद से अनुपमा सिंह (कांग्रेस) उम्मीदवार हो सकते हैं। बता दें कि राजनीति में अंतिम कुछ भी नहीं है। लेकिन इस सूची के बारे में कहा जा रहा है कि ये अब लगभग तय है। सिर्फ घोषणा होनी बाकी है। 

उलगुलान न्याय महारैली पर चर्चा 

वहीं, बैठक में 21 अप्रैल 2024 को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित होने वाले उलगुलान न्याय महारैली पर चर्चा की गयी। बैठक में इस आयोजन के संबंध में चर्चा की गयी। साथ ही कहा गया कि महारैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो, इसके लिए रणनीति औऱ योजना बनाई जाये। इसके लिए लोगों से संपर्क करना आरंभ कर दिया गया है। 

बैठक में ये लोग थे शामिल 

बैठक में पार्टी की वरिष्ठ नेत्री कल्पना मुर्मू सोरेन, केंद्रीय महासचिव  विनोद कुमार पाण्डेय, झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  राजेश ठाकुर, भाकपा माले के विनोद कुमार सिंह, राजद के सत्यानंद भोक्ता, कैलाश यादव और  सुनील श्रीवास्तव शामिल हुए। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - India alliancecongresssubodhkantelection